चिकित्सा संबंधी उद्देश्य:
- दंत चिकित्सा के प्रचार-प्रसार हेतु निःशुल्क डेन्टल चैक-अप कैम्पस का आयोजन करना ।
- ओरल कैन्सर, सरवाइकल कैन्सर की चिकित्सा एवं रोकथाम करने हेतु कैम्प लगाना, सेमिनार का आयोजन करना और अन्य गतिविधियों में भाग लेना।
- विभिन्न प्रकार के कैंसर रोगो की रोकथाम एवं इलाज हेतु व्यवस्था करना, अस्पताल चलाना।
- कैन्सर रोग से लड़ने हेतु विदेशी संस्थाओं से तालमेल करना और उचित सहायता लेना।
- एड्स से लड़ने के लिये समाज में जागरूकता पैदा करना ।
- एड्स से पीड़ित और एच0आई0वी0 संक्रमित लोगों की चिकित्सकीय सहायता करना ।
- आयुर्वेद अनुसंधान एवं शिक्षा के विकास हेतु योगदान ।
- आयुर्वेद की विविध शाखाओं में अनुसंधान हेतु बहुउद्देशी योजना तैयार कर क्रियान्वित करना।
- आयुर्वेदिक एवं चिकित्सा पद्धतियों के निदान एवं चिकित्सा शिविरों का आयोजन कर स्वास्थ्य सेवा करना।
- ग्रामीण क्षेत्र में निवास करने वाले प्रत्येक वर्ग को चिकित्सा सम्बन्धी सुविधायें उपलब्ध करवाना जो शहरों में उपलब्ध है।
- निर्धन वर्ग को चिकित्सा प्राप्त करने के लिये आर्थिक सहयोग करना।
- किसी वर्ग के व्यक्ति को किसी भी गंभीर बीमारी की चिकित्सा कराने के लिए सहयोग करना।
- कुपोषण अन्य व्याधियों के निदानार्थ बालक, बालिकाओं एवं गर्भवती महिलाओं के लिये शिविरों का आयोजन करवाना तथा विभिन्न आहार एवं औषधि अन्य प्रकार के विटामिन्स आदि का निःशुल्क वितरित करना।
- चिकित्सकीय अनुसंधान करना एवं करवाना।
- राष्ट्र कार्यक्रमों, पल्स पोलियों, परिवार नियोजन, जनसंख्या नियन्त्रण, फाइलेरिया नियन्त्रण, टी0बी0 उन्मूलन, एड्स, कुष्ठ पिवारण, टीकाकरण आदि कार्यक्रमों का प्रचार-प्रसार करना, सरकारी कार्यक्रमों में सहयोग करना व संचालन करना।
- चिकित्सक परामर्श से एलोपैथिक, होमियो पैथिक व आयुर्वेदिक रोग प्रतिरोधक दवाओं का जनहित में वितरित करना।